सपने में सुअर देखना का क्या मतलब होता है | Sapne Me Suwar Dekhna

 

सपने में सूअर, सपने में सूअर काटते हुए देखना, सपने में सूअर को मारते हुए देखना, सपने में सूअर का मीट खाना, सपने में सूअर के बच्चे को देखना

Sapne Mein Suwar Dekhna - आज हम जानेंगे की सपने में सुअर देखने का क्या मतलब होता है

सपना मनुष्य को सोते वक्त एक दूसरी दुनिया में ले जाता है, एक काल्पनिक दुनिया जो सिर्फ हमारे ही इर्द गिर्द घूमा करती है। स्वप्न मनुष्य के भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। 

स्वप्न को समझने के लिए जरूरी है की हमको ये पता होना चहिए की स्वप्न हमने किस अवस्था और किस समय देखा। स्वपन शास्त्र के अनुसार सपनो को भविष्य कहा जाता है. 

सपने में आप कुछ भी देखते हैं उसका अर्थ कुछ ना कुछ जरूर होता है और उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। सपने हमारे बारे में पहले से ही जान लेते हैं की मेरे साथ क्या होने वाला है।

 

सपने में सुअर देखना - Sapne Me Suwar Dekhna

सपने में सुअर देखना एक खराब सपना माना जाता है। सपने में सुअर देखने का मतलब है की आप गलत संगत में पड़ सकते हैं।
 
जिसके कारण आपकी पद और प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। सुअर एक गंदा जानवर होता है इसलिए सपने में अगर सुअर दिखाई दे तो यह इंसान को बुरी लतों की तरफ जाने का संकेत देता है। 
 
आपको अपने मित्र बहुत ही संभाल के बनाने होगें। हालांकि सपने में सुअर  देखना आपको धन प्राप्ति की ओर भी इशारा करता है लेकिन यह धन आपको गलत और गैर कानूनी कामों से आएगा। 
 
अतः आपको बच कर रहना चाहिए।

सपने में सुअर का झुंड देखना - Sapne Me Suwar Ka Jhund Dekhna

सपने में सुअर का झुंड देखना एक मिश्रित सपना होता है। सपने में सुअर का झुंड देखने का मतलब है की आपको अपने गंदे मित्रों का साथ मिलेगा। 
 
लेकिन इन मित्रों के साथ आप गलत काम करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। लेकिन अंत में इसका परिणाम दुखद ही होगा इसलिए अपने ऐसे मित्रों से दूर रहें।
 

सपने में सुअर की सवारी करना - Sapne Me Suwar Ki Sawari Karna

सपने में सुअर की सवारी करना एक अशुभ सपना है। सपने में सुअर की सवारी करने का मतलब है की आपको समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। 
 
आप के साथ कुछ ऐसा होगा अथवा आपकी संगत ऐसी हो जाएगी जिसके कारण आपकी पद और प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। आपको सावधान रहने की जरूरत है।
 

सपने में सुअर का बच्चा देखना - Sapne Me Suwar Ka Baccha Dekhna

सपने में सुअर का बच्चा देखना एक औसत सपना है। सपने में सुअर के बच्चे को देखने का मतलब है की आपको क्षणिक सुख मिल सकता है या आपका थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है। 
 
लेकिन यह लाभ कुछ समय के लिए ही होगा और बाद में आप इस लाभ को गवां दोगे।
 

सपने में सुअर का मांस खाना - Sapne Me Suwar Ka Maans Khana

सपने में सुअर का मांस खाना एक अच्छा सपना होता है। सपने में सुअर का मांस खाने का मतलब है की आपको कहीं से अकूत धन मिलने वाला है। 
 
यह धन हालांकि गलत कामों या गलत तरीके से ही मिलेगा। यह पैसा आपकी मेहनत का नहीं होगा।
 

सपने में सुअर का मांस देखना - Sapne Me Suwar Ka Maans Dekhna

सपने में सुअर का मांस देखना एक अशुभ सपना है। सपने में सुअर का मांस देखने का मतलब है की आपको हर तरफ से निराशा ही मिलेगी। 
 
आप जिस काम में हाथ डालेंगे उन सभी कामों में आपको विफलता मिलेगी। आपके बने हुए काम भी रुक जायेंगे या बिगड़ जायेंगे। कुल मिलाकर यह सपना खराब ही है।
 

सपने में सुअर का काटना - Sapne Me Suwar Ka Katna

सपने में यदि आपको सुअर काट लेता है तो यह एक खराब सपना है। सपने में सुअर का काटने का मतलब है की आपके दांपत्य जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा। 
 
आपका अपने जीवन साथी के साथ झगड़ा हो सकता है और जिसके कारण आपकी सामाजिक बदनामी भी हो सकती है। 
 
इसके अलावा अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आपकी प्रेमी या प्रेमिका आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।
 

सपने में सुअर का हमला करना - Sapne Me Suwar Ka Hamla Karna

सपने में सुअर का हमला करना एक अशुभ संकेत है। 
 
सपने में सुअर का हमला करने का मतलब है की आने वाले दिनों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
आप किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं या आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।
 

सपने में सुअर को मारना - Sapne Me Suwar Ko Marna

सपने में सुअर को मारना दर्शाता है की आप अपने जीवन में लक्ष्यहीन हैं और अभी तक आपने अपने जीवन में सफलता के लिए कुछ भी रास्ता नहीं खोजा है। 
 
आप फालतू के कामों में अपना समय नष्ट कर रहे हैं जिसके कारण आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। इसलिए आपको सही दिशा में सही कदम उठाने की जरूरत है।
 

सपने में सुअर से लड़ना - Sapne Me Suwar Se Ladna

सपने में सुअर से लड़ना दर्शाता है की आपकी आदत है दूसरों के काम में टांग अड़ाना। आपको अपनी इस आदत से छुटकारा पाना होगा। 
 
अन्यथा आप सभी को अपना शत्रु बना लेंगे इसके अलावा आप अपना नुकसान भी कर लेंगे। यह सपना आपके लिए एक संकेत की तरह है और आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना पड़ेगा।
 

सपने में जंगली सुअर देखना - Sapne Me Jangli Suwar Dekhna


सपने में जंगली सुअर देखना एक अच्छा सपना है। सपने में जंगली सुअर देखने का मतलब है की जल्द ही आपकी सारी परेशानी खत्म होने वाली है।
 
आपके सारे बिगड़े हुए काम अब बन जायेंगे। सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी।
 

सपने में सुअर को भगाना - Sapne Me Suwar Ko Bhagana

सपने में सुअर को भगाना एक अच्छा सपना है। सपने में सुअर को भगाने का मतलब है की आप जल्द ही अपने अंदर मौजूद दुर्गुणों से छुटकारा पा लेंगे। 
 
आपके अंदर एक सकारात्मक बदलाव आएगा जिसके कारण आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं।
 

सपने में मरा हुआ सुअर देखना - Sapne Me Mara Hua Suwar Dekhna

सपने में मरा हुआ सुअर देखना एक अच्छा सपना माना जाता है। 
 
सपने में मरा हुआ सुअर देखने का मतलब है की आप अपनी सारी बुराइयां छोड़कर एक सही रास्ते पर चलने वाले हो। 
 
यह सपना आपके जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाता है। आपका आगे का जीवन सुखमय होने वाला है।
 

सपने में सुअर को खिलाना - Sapne Me Suwar Ko Khilana

सपने में सुअर को कुछ खिलाना एक अच्छा सपना माना जाता है। 
 
सपने में सुअर को भोजन खिलाने का मतलब है की आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। 
 
जल्द ही आपको ढेर सारा धन मिल सकता है। आपकी लॉटरी या शेयर बाजार से अच्छी खासी कमाई हो सकती है।
 
 
 
👇👇👇👇
 
👆👆👆👆

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने